Top News
Next Story
Newszop

अवैध सम्बन्धों के शक में महिला सिपाही की हत्या, सिपाही पति ने जीजा के साथ मिलकर काटा महिला का सिर

Send Push

Muradabad Crime: मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रामगंगा किनारे मिली सिर कटी लाश रामपुर में तैनात महिला कांस्टेबल रिंकी की थी। बकौल पुलिस प्रेम प्रसंग के शक में महिला सिपाही की हत्या की गई थी। रामपुर में ही तैनात उसके पति ने अपने जीजा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, मृतक महिला के सिपाही पति को पुलिस ने हिरासत में लिया है। महिला का पति SIO इंटेलिजेंस यूनिट में है हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात है। वहीं मृतक महिला रामपुर के महिला थाने में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक महिला और उसका पति दोनों बिजनौर जिले के रहने वाले है। मृतक महिला के पति ने रामपुर में महिला सिपाही की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला के परिजनों ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

ये भी पढ़ें:

शव देखने के बाद सिपाही पति ने पहचानने से किया इंकार
जानकारी के अनुसार, महिला की सिर कटी लाश की सूचना के बाद रामपुर पुलिस रिंकी के सिपाही पति सोनू को लेकर मुरादाबाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। जहां पति ने शव देखने के बाद पहचानने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस को कुछ शक हुआ। बाद में रिंकी के मायके वालों को बुलाकर शव दिखाया गया। जिसके बाद मायके वालों ने हाथ पर बने ओम के निशान और दाहिने हाथ की उंगली के नाखून को देखकर मृतका की शिनाख्त रिंकी के रूप में की। मामले में रिंकी की मां हरवती देवी ने रामपुर सिविल लाइंस थाने में तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पति सोनू खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने का केस दर्ज किया गया।
Loving Newspoint? Download the app now