बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और विभाग के सचिव दीपक आनंद आज जिनेवा, स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वे 2 से 13 जून 2025 तक आयोजित होने वाले 113वें अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) सम्मेलन में भाग लेंगे। मंत्री संतोष कुमार सिंह अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार के श्रम कल्याण, नीतियों और अनुभवों को साझा करेंगे। साथ ही वे दुनिया के अन्य देशों में श्रमिकों के लिए चल रहे प्रयासों से भी परिचित होंगे। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल में मंत्री संतोष कुमार को अतिथि मंत्री के रूप में शामिल किया है। श्रम संसाधन सचिव दीपक आनंद भी मंत्री के साथ 4 से 6 जून तक सम्मेलन के दौरान आयोजित उच्चस्तरीय बैठकों में भाग लेंगे। भारत ILO का चार सदस्यीय अग्रणी सदस्य है और इस वार्षिक सम्मेलन में त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से भाग लेता है।
You may also like
वेट लॉस के लिए बेस्ट हैं 6 चीज, जिम-डाइट के बिना पिचकेगा पेट, वजन घटाने वाली Ozempic जैसी ताकत
यमुनानगर: बदमाशों ने पिस्टल के बल पर युवक से 16 हजार लूटे
इंफाल में हथियार और विस्फोटक बरामद
बसपा को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है — मायावती
Smriti Irani : 8000 से 14 लाख प्रति एपिसोड तक का सफर ,जानिए कौन बनी 2025 की सबसे हाईएस्ट पेड टीवी एक्ट्रेस