Next Story
Newszop

Government scheme: सरकार दे रही है 5 लाख रुपए तक का ब्याज फ्री लोन, करना होगा ऐसा

Send Push

इंटरनेट डेस्क। महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार करने और उनको स्वरोजगार की दिशा में बढ़ावा देने के लिए देश में कई योजनाओं का संचालन हो रहा है। इसी कड़ी में आज हम आपको केन्द्र सरकार की लखपति दीदी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसे महिलाओं को आर्थिक स्तर पर मजबूत बनाने और उनके जीवनस्तर को सुधारने के लक्ष्य के साथ शुरू किया गया है।

केन्द्र सरकार की इस योजना में महिलाओं को कई प्रकार से लाभ दिया जाता है। योजना के अंतर्गत महिलाओं को लोन भी दिया जाता है। इसमें महिलाओं को लोन के लिए किसी भी प्रकार की ब्याज दरों का भुगतान नहीं करना होता है।

केन्द्र सरकार की इस योजना में महिलाएं 1 लाख रुपए ले लेकर 5 लाख रुपए तक ब्याज फ्री लोन हासिल कर सकती हैं। अगर आप पात्र हैं तो लखपति दीदी योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं। सरकार की ओर से इस योजना के लिए कई पात्राएं तय की गई हैं।

PC:gettyimages
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala

Loving Newspoint? Download the app now