इंटरनेट डेस्क। में इन दिनों लोगों का तेज गर्मी और लू का कहर झेलना पड़ रहा है। दिन के साथ ही अब रात में भी भीषण गमी से लोग परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को प्रदेश के सात जिले लू की चपेट में रहे। पांच जिलों में तो पारा 45 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया है। राजधानी जयपुर और कोटा में तापमान ने 6 साल का रिकॉर्ड ही ध्वस्त हो गया है।
प्रदेश के इन दोनों जिलों में 6 साल में अप्रैल माह का सर्वाधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी प्रदेश के लोगों को भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। आज 7 जिलों में तेज गर्मी पड़ने का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। आज और कल उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
शुक्रवार को प्रदेश में सर्वाधिक तापमान चूरू और श्रीगंगानगर में 45.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। चित्तौड़गढ़ में 45.2 और कोटा व टोंक में 45.1 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक तामपान रिकॉर्ड हुआ है। हनुमानगढ़ और झुंझुनूं जिले गर्मी का कहर लोगों को झेलना पड़ा है। वहीं राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। जयपुर साल 2018 के बाद अप्रैल में इतना तापमान दर्ज हुआ।
कल से लोगों को मिलेगी गर्मी से राहत
मौसक विभाग के अनुसार, कल से प्रदेश में तेज गर्मी और लू से राहत मिलने की उम्मीद जताई है। हवाओं की दिशा बदलने और राजस्थान में पश्चिमी हवाओं की जगह उत्तरी हवा का प्रभाव बढ़ने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी।22 अप्रैल तक तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है।
PC:tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
इस मंदिर में स्त्री रूप में विराजित हैं शिवलिंग, साल में सिर्फ एक बार 1 घंटे के लिए खुलता है ⤙
छत्तीसगढ़ में मिली 1000 साल पुरानी सोने की शिव मूर्ति
घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ. अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान ⤙
Vastu Tips: ऑफिस की टेबल पर कभी न रखें ये 5 चीजें, वरना रुक जाएगी तरक्की. फिर आर्थिक तंगी का होना पड़ेगा शिकार ⤙
सरकारी नौकरी में सफलता प्राप्त करने के लिए करें ये 5 आसान उपाय ⤙