इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 500 के नकली नोटों को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में भाजपा की सरकार को ही नकली बता दिया है। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने एक रिपोर्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को घेरा है।
डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि नकली नोट, नकली खाद, नकली नीतियां, नकली नेता.. कुल मिलाकर भाजपा की सरकार ही नकली है। आरबीआई की रिपोर्ट बता रही है कि साल 2024-25 में 500 के नकली नोट 37 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गए हैं, जबकि नोटबंदी के बाद पिछले 6 वर्षों में 500 के नकली नोटों की संख्या 291 प्रतिशत बढ़ी है।
भाजपाई भ्रष्टाचार चरम पर है
डोटासरा ने कहा कि 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी की नीति लाकर क्या कहा था? नकली नोट आउट हो जाएंगे, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, आतंकवाद मिट जाएगा। जबकि सच ये है कि आज देश में नकली नोटों की भरमार है, भाजपाई भ्रष्टाचार चरम पर है और पहलगाम आतंकी हमले की चिता अभी ठंडी भी नही हुई है।
असल में नोटबंदी से सैकड़ों लोगों की जान चली गई, छोटे दुकानदार बर्बाद हो गए
कांग्रेस नेता ने इस संबंध में आगे बोल दिया कि असल में नोटबंदी से सैकड़ों लोगों की जान चली गई, छोटे दुकानदार बर्बाद हो गए और व्यापारी आज तक नुकसान भुगत रहे हैं। आरबीआई की यह रिपोर्ट इस बात का एक और सबूत है कि नोटबंदी पूरी तरह फ्लॉप थी, जिसने अर्थव्यवस्था की कमर तोडक़र देश को 5 साल पीछे धकेल दिया।
PC:tikaramjully
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
PBKS vs MI मैच बारिश की वजह से हुआ रद्द तो क्या होगा, किसे मिलेगी फाइनल की में जगह, जानें यहां
लड़की के नाम से इंस्टाग्राम आईडी बना प्रेम जाल में फांसा, आत्महत्या की धमकी दे सवा लाख ठगने वाला गिरफ्तार
फर्जी शादी कर रुपए ठगने का खुलासा, यूपी की लुटेरी दुल्हन व पति गिरफ्तार
सोनीपत: मेहनत व लग्न से खिलाड़ी को मिलेंगी ऊंचाइयां: राजीव जैन
सोनीपत में तीन आरोपी अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार