नई दिल्ली। गूगल ने मंगलवार को ‘वियो 3’ Veo 3 नाम के नए एआई वीडियो जेनरेटर सबके सामने पेश किया। वियो 3 एक एआई वीडियो जेनरेटर है। साथ ही वियो 3 से ऑडियो भी तैयार किया जा सकता है और इसे वीडियो में जोड़ा भी जा सकता है। गूगल का आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल वियो 3 ओपनएआई के सोरा वीडियो जनरेटर के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। हालांकि, वियो 3 से बनाए गए वीडियो में ऑडियो को शामिल करने की इसकी क्षमता सोरा वीडियो जेनरेटर से इसे अलग बनाता है। गूगल ने बताया है कि वीओ 3 में ऐसे ऑडियो को भी शामिल किया जा सकता है जिसमें पात्रों के बीच संवाद के साथ-साथ जानवरों की आवाज भी शामिल है।
गूगल डीपमाइंड प्रोडक्ट की वाइस प्रेसिडेंट एली कॉलिंस ने ब्लॉग में जानकारी दी है कि वियो 3 टेक्स्ट और इमेज प्रॉम्प्टिंग से लेकर सटीक लिप सिंकिंग तक के लिए काफी खास है। वियो 3 नाम का गूगल का वीडियो और ऑडियो एआई टूल अमेरिका में हर महीने करीब 250 डॉलर के सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ मिलेगा। एआई का काम करने वालों के लिए इसे गूगल ने बनाया है। वियो 3 को गूगल ने अपने वरटेक्स एआई एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म के जरिए उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध करा दिया है। अन्य देशों में भी वीयो 3 जल्द ही लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। वियो 3 से एआई की दुनिया में क्रिएटिव काम करने वालों को बहुत मदद मिलेगी। माना जा रहा है कि जल्दी ही यूजर्स वियो 3 को इस्तेमाल करने के बाद अपनी राय देंगे।
गूगल ने वियो 3 के अलावा अपने नए इमेज जनरेशन टूल इमेजन 4 को लाने का भी एलान किया है। इमेजन 4 के बारे में गूगल का कहना है कि इसका इस्तेमाल करने वाले संकेतों के जरिए अच्छी और उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरें बना सकेंगे। इसके अलावा गूगल ने फ्लो का भी एलान किया। फ्लो फिल्म बनाने वालों के लिए एक नया टूल है। फ्लो का इस्तेमाल कर जगह, शॉट्स और शैली की जानकारी देने पर सिनेमा जैसा वीडियो बनाया जा सकता है। फ्लो के टूल का इस्तेमाल जेमिनी, व्हिस्क, वर्टेक्स एआई और वर्कस्पेस के जरिए किया जा सकता है।
The post appeared first on .
You may also like
यूपी में गर्मी का डबल अटैक, बांदा में सबसे ज्यादा तापमान, गोरखपुर, बहराइच समेत 15 जिलों...
अशोका यूनिवर्सिटी में नया विवाद, संस्थान में कंडोम वेंडिंग मशीन, रेणु भाटिया भड़कीं
क्या आप भी हैं महाराजा अविराज जैसे? जानें 5 संकेत
कौन है लोगों को मारकर मगरमच्छों को लाशें खिलाने वाला Doctor Death ? हरियाणा, यूपी और राजस्थान में 50 से ज्यादा कत्लों को दिया अंजाम
22 May 2025 Rashifal: इन जातकों को किसी शुभ समाचार की होगी प्राप्ति, इन्हें मिलेगा उम्मीद के मुताबिक धन लाभ