Top News
Next Story
Newszop

EPFO: दिवाली से पहले खुशखबरी, 6 करोड़ कर्मचारियों-खाताधारकों को होगा फायदा

Send Push

EPFO EDLI scheme 2024: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के खाताधारकों और कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है। केंद्र की मोदी सरकार ने दिवाली से पहले EPFO के 6 करोड़ सदस्यों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने एम्प्लॉई डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस यानी EDLI स्कीम की बैक डेट 28 अप्रैल 2024 से आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

दरअसल, केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मंडाविया ने कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा (EDLI) योजना के तहत रिटायरमेंट फंड बॉडी EPFO के सभी सदस्यों को बढ़े हुए बीमा लाभ का विस्तार करने का फैसला किया है। EPFO के सभी सदस्यों को कर्मचारी जमा लिंक्ड बीमा योजना के तहत रिटायरमेंट फंड का लाभ दिया जाएगा। इससे 6 करोड़ से अधिक EPFO सदस्यों को 7 लाख रुपये तक की जीवन बीमा सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

ईडीएलआई योजना क्या है?

ईडीएलआई योजना की शुरुआत वर्ष 1976 में की गई थी। इसका उद्देश्य कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सदस्यों को बीमा लाभ प्रदान करना है, ताकि जब भी किसी ईपीएफओ सदस्य की मृत्यु हो जाए तो उसके परिवार के सदस्यों को वित्तीय समस्याओं का सामना न करना पड़े। हर सदस्य के परिवार को वित्तीय मदद प्रदान की जा सके।

योजना का लाभ कैसे प्राप्त करें

ईडीएलआई योजना के नियमों के अनुसार अप्रैल 2021 तक कर्मचारियों की मृत्यु होने पर उनके कानूनी उत्तराधिकारियों को अधिकतम 6 लाख रुपये का लाभ दिया जाता था, जिसके बाद ईडीएलआई योजना के लिए अधिसूचना जारी कर कानूनी उत्तराधिकारियों को मिलने वाले न्यूनतम और अधिकतम लाभ को 3 साल के लिए बढ़ाकर 27 अप्रैल 2024 कर दिया गया, जिसमें न्यूनतम लाभ 2.5 लाख और अधिकतम लाभ 7 लाख रुपये कर दिया गया।

किसी प्रतिष्ठान में 12 महीने तक लगातार सेवा देने की शर्त में भी ढील दी गई ताकि उस अवधि के दौरान नौकरी बदलने वाले कर्मचारी भी इसके दायरे में आ सकें। अब हाल ही में जारी अधिसूचना के अनुसार कर्मचारियों को 7 लाख रुपये के जीवन बीमा का लाभ दिया जाएगा। यह नियम 28 अप्रैल 2024 से लागू होगा।

Loving Newspoint? Download the app now