दुनिया में परफ्यूम की कोई कमी नहीं है। लोग एक से बढ़कर एक ब्रांडेड परफ्यूम यूज करते हैं। जिनकी खुशबू मन मोह लेती है। यह सिर्फ सुगंध नहीं, बल्कि इश्क और शाही ठाठ का प्रतीक भी होता है।
परफ्यूम महंगे से लेकर सस्ते भी बिकते हैं। जिसकी खुशबु दूर-दूर तक महकती है। कुछ परफ्यूम ऐसे हैं, जिनकी महक कुछ दिनों में खत्म हो जाती है। तो कुछ परफ्यूम ऐसे भी है, जो महीना तक आपको मदहोश कर सकती है।
आज के आर्टिकल में हम आपको भारत का सबसे महंगा परफ्यूम के बारे में बताएंगे, जो खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं होती है।
परफ्यूम का शौक
अमूमन परफ्यूम का शौक हर किसी को होता है। किसी को हार्ड स्मेल वाला परफ्यूम पसंद है, तो किसी को सॉफ्ट स्मेल वाला परफ्यूम अच्छा लगता है। आमतौर पर लोग शरीर की बदबू को खत्म करने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। तो कुछ लोग यह अपनी लाइफ स्टाइल का हिस्सा बना लेते हैं। जब भी वह कहीं बाहर जाते हैं, तो परफ्यूम लगाएं बिना घर से बाहर नहीं निकलते हैं। यह उनके लग्जरी लाइफस्टाइल की एक पहचान भी होती है। वहीं, भारत का सबसे महंगा परफ्यूम लोगों को काफी अट्रैक्ट करता है।
क्रीड अवेंटस
दरअसल, भारत का सबसे महंगा परफ्यूम क्रीड अवेंटस है, जो कि कस्तूरी गंध के लिए फेमस है। इसकी सुगंध 6 से 10 घंटे तक टिक सकती है। इसकी कीमत हजारों में होती है, जिस कारण इसे हर कोई नहीं खरीद पाता है। हालांकि, परफ्यूम लवर इसका इस्तेमाल जरूर करते हैं। यह महिला या पुरूष दोनों के लिए खास तरीके से तैयार किया जाता है। इसकी शीशी देखने में काफी ज्यादा आकर्षित लगती है। कुछ लेडिज तो इसे हमेशा अपने हैंडपर्स में रखें रहती हैं, ताकि कही भी जरूरत पड़े तो फटाफट इसे लगा सकें।
क्रीड अवेंटस का मतलब
क्रीड अवेंटस परफ्यूम का नाम प्राचीन शब्द से लिया गया है। जिसका अर्थ सफलता है। सुगंध की बात करें, तो इसे तब लगाया जाता है जब इसकी महक ताजी और हल्की होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह गहरी और रोमांटिक होती जाती है। इसलिए इसे भारत के सबसे क्लासिक और रोमांटिक परफ्यूम में भी गिना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आम तौर पर बाजार में इसकी कीमत 1400 से लेकर 20,000 तक के बीच है। यह जल्दी छोटे बाजार में मिलती भी नहीं है। इसके लिए आपको ऑर्डर देना पड़ता है।
(Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। nh किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।)
You may also like
बिहार DCECE पॉलिटेक्निक / डिप्लोमा एडमिट कार्ड 2025 जारी होने की तारीख
मध्य प्रदेश के मंत्रियों ने की बस की सवारी
एमआई ने अस्थायी विकल्प के तौर पर बेयरस्टो, ग्लीसन और असलंका को किया साइन
भारत की 'डिजिटल इकोनॉमी' 2025 के अंत तक 1 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान : डीआईपीए
सबसे कम बिजली खपत वाले AC सस्ते: 5 Star Rating मॉडल्स पर डील!