Travel
Next Story
Newszop

महिलाएं ध्यान दें…Karwa Chauth का चांद इन शहरों में दिखेगा सबसे अच्छा, व्रत तोड़ने के लिए यहां से देखें Moon

Send Push
सुहागन की सलामती और प्रेम का प्रतीक माना जाता है करवा चौथ का त्योहार। महिलाएं पूरे तन और मन के साथ इस व्रत को रखती हैं। वहीं भारत की कई जगहों पर इसे बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाता है। बता दें, इस साल ये फेस्टिवल 20 अक्टूबर 2024 को सेलिब्रेट किया जाएगा। हालांकि तिथि तो सबको मालूम ही होगी, लेकिन अब लोगों का सवाल होगा कि उस दिन चांद कब निकलेगा।

महिलाएं तो सबसे ज्यादा इस सवाल का जवाब ढूंढ रही होंगी, क्योंकि पूरे दिन के व्रत से सुहागिनों को बस ये रहता है कि चांद कब निकलेगा। खैर ये जानकारी भी हम आपको देंगे आखिर कब और कितने बजे चांद निकलेगा, लेकिन पहले ये जान लें आखिर किस शहर से चांद सबसे बढ़िया दिखेगा। चलिए जानते हैं, उन बेहतरीन जगहों के बारे में।
जयपुर शहर image

जयपुर शहर को पिंक सिटी कहते हैं, जहां की इमारतें इतने सालों बाद भी आपको हल्की गुलाबी दिखाई देंगी। राजस्थान की राजधानी जयपुर की ऊंची-ऊंची इमारतें और किले तो खैर काफी हैं, लेकिन करवा चौथ के दिन चांद कहां से देख सकते हैं ये सवाल अक्सर लोगों का रहता है। तो अगर आपको पत्नी संग बढ़िया चांद देखना है, तो यहां के सेंट्रल पार्क जा सकते हैं, जो रात के 8 बजे तक खुला रहता है।

खैर पार्क की टाइमिंग में बदलाव हो सकता है, तो पहले एक बार यहां से जुड़ी जानकारी ले लें। वहीं हवा महल के सामने भी कई रेस्तरां हैं, जहां ये इमारत देखने के साथ-साथ आप खूबसूरत चांद को देखकर व्रत तोड़ सकती हैं। बताया जा रहा है यहां चांद रात 7 बजकर 54 मिनट पर निकलेगा।
उदयपुर image

उदयपुर जितनी रोमांटिक जगह और क्या हो सकती है, अगर आप करवा चौथ के दौरान यहां हैं तो कुछ जगह हैं, जहां आप खड़े होकर अपने चांद के साथ-साथ आसमान में निकले चांद को देख सकती हैं। बता दें, झील के आसपास कई रेस्तरां बने हैं, जहां से आसमान एकदम खुला दिखता है। साथ ही यहां कई होटल भी हैं, जिनके रेस्तरां टेरिस पर बने हुए हैं, जहां से चांद का दीदार एकदम क्लियर हो सकता है। उदयपुर में चांद निकलने का समय 8 बजकर 19 मिनट बताया जा रहा है।


दिल्ली image

दिल्ली वासियों को हम कैसे भूल सकते हैं। ये जगह भी घूमने-फिरने के लिहाज से जितनी खूबसूरत है, उतना ही बढ़िया यहां के चांद का नजारा है, जिसे देखने के लिए करवा चौथ पर महिलाएं तरस जाती हैं। बता दें, दिल्ली शहर में भी कई हाई राइज प्लेसेस हैं, जहां से मून को आप एकदम साफ-साफ देख सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कुछ ऐसा ही दिखे, तो यहां कई रेस्तरां हैं, जिनकी टेरिस से आप चांद देख सकते हैं। व्रत तोड़ने के लिए आप रेस्तरां वालों से बात कर सकते हैं। दिल्ली में चांद 8 बजकर 15 मिनट पर बताया जा रहा है।


नोएडा image

नोएडा में रहने वाली महिलाएं भी अगर चांद कहां से देख सकते हैं जैसे सवाल ढूंढ रही हैं, तो बता दें यहां भी हाई राइज बिल्डिंग्स की कमी नहीं है। अगर आपके कोई रिश्तेदार सोसायटीज में रहते हैं, तो उनके यहां जाकर आप वहां की टेरिस से मून को देख सकते हैं। यही नहीं सोसयटीज के पार्क्स भी काफी बड़े होते हैं, जहां करवा चौथ का कार्यक्रम ऑर्गनाइज किए जाते हैं, यहां खड़े होकर भी लोगों के साथ चांद का वेट कर सकती हैं। वहीं कई रेस्तरां हैं, जिनकी टेरिस से खुला आसमान दिखाई देता है। बताया जा रहा है नोएडा में 8 बजकर 14 मिनट पर चांद निकलेगा।


गुरुग्राम image

करवा चौथ के दिन चांद देखने की रेस में गुरुग्राम कैसे पीछे रह सकता है। यहां की महिलाएं भी 7 बजे के बाद से चांद का दीदार करने के लिए इधर-उधर नजर घुमाएंगी। चांद देखने के लिए आप यहां साइबर हब के किसी टेरिस कैफे में बैठ सकती हैं, और चांद दिखने पर अपना व्रत तोड़ सकती हैं। बताया जा रहा है, गुरुग्राम में चांद निकलने का समय 8 बजकर 16 मिनट पर है।

Loving Newspoint? Download the app now