"Crowdsourced data platform Numbeo" ने हाल ही में एक सर्वे किया और अपराध दर के आधार पर साल 2025 के लिए दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट जारी की है। जिसका मतलब ये है इन देशों में टूरिस्ट्स बिना किसी टेंशन और डर के आराम से अकेले घूम सकते हैं। अगर आप भी इंटरनेशनल ट्रिप करने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इन देशों के बारे में पता होना चाहिए। (photo credit- unsplash.com)
यूरोप का ये देश है सबसे सुरक्षित

नंबेओ (Numbeo) नाम की एक वैश्विक रेटिंग एजेंसी की ओर से जारी की गई लिस्ट के अनुसार, साल 2025 के लिए अंडोरा को 84.7 अंकों के साथ सबसे सुरक्षित देश घोषित किया गया है। बता दें, एंडोरा (Andorra) देश यूरोप का छठा सबसे छोटा देश है और दुनिया का 16वां सबसे छोटा देश है। ऐसे में इस देश में दिन के साथ रात में भी घूमना- फिरना सबसे सुरक्षित माना गया है।
संयुक्त अरब अमीरात (UAE)
सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट में 84.5 अंकों के साथ संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को दूसरे स्थान पर रखा गया है। बता दें, यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) रहने और घूमने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। सबसे अच्छी बात ये है कि टूरिज्म में मामले में UAE अपने पैर पसार रहा है और धीरे- धीरे ये देश घूमने- फिरने का शौक रखने वालों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
इस देश का दुबई शहर कई लोगों की विश लिस्ट में है। दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी यहीं पर है। जिसे देखने के लिए हर साल लाखों की संख्या में देश- विदेश से टूरिस्ट्स आते हैं। कुल मिलाकर कहें तो इस देश में घूमना लोगों को सुरक्षित महसूस कराता है।
तीसरे स्थान पर है कतर

सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट में 84.2 अंकों के साथ कतर दुनिया का तीसरा सबसे सुरक्षित देश घोषित किया गया है। जहां पर घूमने वाले टूरिस्ट्स खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। बता दें, पश्चिमी एशिया का ये देश अपनी आधुनिक वास्तुकला, ऊंची इमारतों और शानदार शॉपिंग मॉल के लिए जाना जाता है।
इसी के साथ यहां कई तरह के संग्रहालय यानी म्यूजियम हैं, जिन्हें देखने के लिए टूरिस्ट्स दूर- दूर से आते हैं। वहीं अगर आप बीच लवर हैं, तो दोहा कॉर्निश (Doha Corniche) को एक्सप्लोर किया जा सकता हैं, जहां आप समुद्र के किनारे टहल सकते हैं और विभिन्न वाटर एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं।
ताइवान से लेकर जापान तक
नंबेओ (Numbeo) की सुरक्षित देशों की लिस्ट में चौथे स्थान पर ताइवान को 82.9 अंकों के साथ रखा गया है। वहीं पांचवें स्थान पर ओमान को 81.7 अंकों के साथ, छठे स्थान पर आइल ऑफ मैन को 79.0 अंकों के साथ, सातवें स्थान पर हांगकांग को 78.5 अंकों के साथ, आठवें स्थान पर आर्मेनिया को 77.9 अंकों के साथ, नौवें स्थान पर सिंगापुर को 77.4 अंकों के साथ और दसवें स्थान पर जापान को 77.1 अंकों के साथ सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट में शामिल हैं।
सुरक्षित देशों की लिस्ट में क्या है भारत की स्थिति

बुधवार को जारी की गई नंबेओ (Numbeo) की नई रैंकिंग रिपोर्ट में भारत को 2025 तक यात्रा के लिए दुनिया में 66वां सबसे सुरक्षित देश बताया गया है, जो संयुक्त राज्य अमेरिका(USA) से भी सुरक्षित देश माना गया है। बता दें, अमेरिका 2025 के लिए दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों की लिस्ट में 89वें स्थान पर है। वहीं इस लिस्ट में पाकिस्तान 56.3 अंकों के साथ 65वें स्थान पर है।
You may also like
IPL 2025: यशस्वी जायसवाल ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने
पाकिस्तानी रेंजर्स की हिरासत में बीएसएफ़ जवान, पिता ने सरकार से की ये अपील
Axis Bank Shares Slide Over 4% as Q4 Consolidated Net Profit Sees Marginal Dip
ब्रिटेन की संसद में पहलगाम आतंकी हमले की गूंज
उधमपुर में आतंकवादियों से लड़ते हुए अपनी जान कुर्बान करने वाले पैराट्रूपर को सेना, सीआरपीएफ, बीएसएफ ने दी श्रद्धांजलि