नई दिल्ली: दिल्ली में कल दिनदहाड़े एक सनसनीखेज वारदात हुई। दरअसल कुछ बदमाशों ने एक रिटायर्ड साइंटिस्ट के घर में घुसकर खूब उत्पात मचाया। आरोपियों ने बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर घर से करीब दो करोड़ रुपये और जूलरी लूट ली। इसके बाद मौके से फरार हो गए। घटना रोहिणी डिस्ट्रिक्ट के प्रशांत विहार इलाके में हुई। क्राइम टीम के अलावा स्पेशल स्टाफ की टीम भी मौके पर पहुंची। आरोपियों का पता लगाने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। कैसे घटी पूरी घटना, जानिएपुलिस के मुताबिक, कल दोपहर करीब 2:30 बजे प्रशांत विहार पुलिस को शख्स ने कॉल कर घर में लूटपाट होने की सूचना दी थी। कॉलर का दावा था कि उसके माता-पिता के साथ हाथापाई कर बदमाशों ने कैश व जूलरी लूटी है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि दोपहर करीब 12:45 बजे कुछ लोग कूरियर डिलीवर करने के बहाने पीड़ित परिवार के घर पर पहुंचे थे। आरोपियों ने घर में दाखिल होते ही बुजुर्ग दंपति को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद घर में रखा कैश व जूलरी लूटकर मौके से फरार हो गए।
लूटपाट है या डकैती पता नहीं पीड़ित रिटायर्ड साइंटिस्ट हैं। वारदात के समय वह पत्नी के साथ घर में अकेले थे। आरोपियों के फरार होने के बाद उन्होंने बेटे को सूचना दी। बेटे ने वहां पहुंचकर पुलिस बुलाई। जिस तरह वारदात हुई उससे ऐसा माना जा रहा है कि वारदात में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। पुलिस घर में काम करने वाले और वहां आने जाने वाले लोगों की सूची तैयार कर मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस आरोपियों की कुल संख्या भी पता नहीं कर पाई थी। जिससे साफ हो सके कि मामला लूटपाट का है या डकैती का।
You may also like
रक्तदान से बच सकती है जरूरतमंदाें की जान: प्रियंका निरंजन
कानपुर: ट्रेन की चपेट में आने से हैलट अस्पताल के सुरक्षा कर्मी की मौत
राजधानी में एड्स के प्रति जागरूकता के लिए दौड़े हजारों छात्र-छात्राएं
श्रद्धा कपूर ने दिया 'स्त्री 3' पर बड़ा अपडेट
राजगढ़ः हाइवे पर चक्काजाम करने वाले पूर्व सीएम दिग्विजयसिंह सहित 31 लोगों पर केस दर्ज