देश और दुनिया में कई मॉन्यूमेंट्स हैं मां को समर्पित
दुनिया भर में कई मॉन्यूमेंट्स माताओं को समर्पित हैं। बता दें, मदर यूक्रेन मॉन्यूमेंट, अल्बानिया का मदर टेरेसा का मॉन्यूमेंट और वियतनाम की वीर मां की प्रतिमा शामिल हैं। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया के 'ईस्ट टूवूम्बा में मदर्स मेमोरियल' उन माताओं की याद में बनाया गया है जिन्होंने प्रथम विश्व युद्ध में अपने प्रियजनों को खो दिया था। बता दें, आप इन जगहों पर अपनी मां के साथ वर्चुअल ट्रैवल भी कर सकते हैं।
मदर यूक्रेन मॉन्यूमेंट के बारे में

यूक्रेन के कीव में स्थित मदर यूक्रेन मॉन्यूमेंट काफी प्रसिद्ध है। बता दें, यहां एक महिला आकृति को ढाल और तलवार पकड़े हुए दिखाया गया है, जो देश की ताकत और रक्षा का प्रतीक है, जिसे अक्सर मातृभूमि की ताकत के रूप में देखा जाता है। बता दें, मूर्ति 62 मीटर (203 फीट) ऊंची है, जिसे देखने के बाद आपको एहसास होगा कि एक मां में कितनी ताकत होती है।
मदर टेरेसा का मॉन्यूमेंट
अल्बानिया में स्थित यह मॉन्यूमेंट,मदर टेरेसा को समर्पित किया गया है, जो उनके जीवन और कार्य को दर्शाता है। बता दें, मदर टेरेसा को मातृ देखभाल और करुणा के प्रतीक के रूप में देखा जाता है, ऐसे में यहां आकर आप समझ पाएंगे कि एक मां के अंदर हमेशा बच्चों को देने का ही भाव होता है और वह बदले में कुछ नहीं चाहती।
देखें मदर अल्बानिया स्टैचू

अल्बानिया में एक मां का शानदार स्टैचू है,जिसे देखने के बाद आप समझ पाएंगे कि दुनिया में मां के दर्जे को सबसे ऊपर क्यों माना गया है। बता दें, स्टैचू मां और बच्चे का है, जिसमें एक मां को बच्चे से गले लगाता हुआ दिखाया है, जो इस बात प्रतीक है, कि चाहे कुछ भी हो एक मां हमेशा अपने बच्चे के साथ रहती है।
वियतनाम में जरूर देखें वीर मां की प्रतिमा
अगर आप वियतनाम जा रहे हैं, तो वहां जाकर क्वांग नाम प्रांत में वीर मां की प्रतिमा देख सकते हैं जो 'Nguyen Thi Thu' नाम की महिला को समर्पित है। जिसने युद्ध के दौरान अपने पति और बच्चों को खो दिया था।
You may also like
भारत का जीरो एमिशन ट्रकिंग पर जोर, प्राथमिकता वाले गलियारों को लेकर जारी की रिपोर्ट
मध्य प्रदेश : शाजापुर में डंपर की टक्कर के बाद बस खाई में गिरी, तीन की मौत
भारत के हमले में पाकिस्तान को बड़ा नुकसान, सेना ने कहा- 'हर उकसावे का दिया जा रहा जवाब'
रात को नाभि पर सरसों तेल की मालिश, सुबह तक देखे कमाल ˠ
विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा शुक्रवार को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे