Next Story
Newszop

दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला Demi Moore ने खोला अपनी फिटनेस का राज, बताया 62 की उम्र में भी कैसे हैं फिट

Send Push

अमेरिका की जानी मानी एक्ट्रेस डेमी मूर (Demi Moore) को हाल ही में दुनिया की सबसे सुंदर महिला (Most Beautiful Woman) का टैग मिल गया है। लेटेस्ट एडिशन में 2025 की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट आई है। जिसमें मूर को पहला स्थान मिला है। 62 साल की डेमी यह उपाधि हासिल करने वाली सबसे उम्रदराज महिलाओं में से एक हैं।

हॉलीवुड एक्ट्रेस डेमी मूर अपनी खूबसूरती से यंग एक्ट्रेसेस को भी टक्कर दे सकती हैं। वह न केवल खूबसूरत, बल्कि कमाल की फिट भी हैं। उन्हें देखकर कोई भी ये नहीं कह सकता है कि मूर 62 साल की हैं।

इस उम्र में फिट रहने के लिए डेमी मूर एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करती हैं। उन्होंने अपने हालिया इंटरव्यू में अपनी डाइट और फिटनेस रूटीन के बारे में खुलासा किया है। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वो चीजें जो एक्ट्रेस को यंग और फिट रखने में करती हैं मदद।

Photos- Demi Moore Instagram


क्या है डेमी मूर की फिटनेस का राज? image

किसी भी व्यक्ति को स्वस्थ और यंग रहने के लिए एक हेल्दी डाइट पैटर्न को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डेमी मूर भी अपनी डाइट को सीरियसली लेती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंटरव्यू में डाइट और वेलनेस रूटीन के बारे में पूछे जाने पर बताया कि मुझे वास्तव में पोषक तत्वों से भरपूर भोजन पसंद है। मैं मांस नहीं खाती हूं। मैं अंडे खाती हूं। उन्होंने ये भी कहा कि मैं परफेक्ट नहीं हूं। मैं अब भी रेड बुल पी लेती हूं। मुझे यह पसंद है। लेकिन ज्यादा नहीं। एक।


नींद को भी देती हैं तवज्जो image

इसके अलावा उन्होंने अपने इंटरव्यू में पर्याप्त नींद के महत्व पर भी जोर दिया। डेमी ने कहा मुझे लगता है कि तंदुरुस्ती का एक बड़ा हिस्सा वास्तव में अंदर से बाहर है। और मुझे एहसास हुआ कि नींद कितनी महत्वपूर्ण है।


मेडिटेशन भी है डेली रूटीन का जरूरी पार्ट image

एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें शॉर्ट मेडिटेशन और जर्नलिंग के साथ एंकरिंग करना पसंद है। बता दें मेडिटेशन आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य दोनों को सेहतमंद रखने में सहायक है। वहीं, जर्नलिंग मेंटल हेल्थ को बूस्ट करती है। यह तनाव कम करने में और मेंटल क्लियरिटी बढ़ाने में सहायक है।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें। एनबीटी इसकी सत्यता, सटीकता और असर की जिम्मेदारी नहीं लेता है।

Loving Newspoint? Download the app now