Next Story
Newszop

आज का मिथुन राशिफल, 6 मई 2025 : शुभ लाभदायक रहेगा दिन, परिवार में भी सहयोग पाएंगे

Send Push
Gemini Horoscope 6 May, 2025: आज मिथुन राशि का करियर राशिफल : मिथुन राशि के जातक आज कामकाज में व्यस्त रहेंगे। आपको आज एक साथ कई मोर्चों पर काम करना पड़ सकता है। बिजनस में विस्तार के लिए कुछ प्लानिंग कर सकते हैं, किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी आज आपको मिलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढेगा। अच्छी बात यह है कि आपको आज अधिकारी वर्ग से किसी बात को लेकर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिल सकता है। घर और वाहन पर धन खर्च हो सकता है। आज मिथुन राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : मिथुन राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में तालमेल बनाकर चलना होगा। कुछ लोग आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में आज प्रेम और तालमेल बने रहने की संभावना है। बच्चों के प्रति आपको आज ध्यान देना होगा और आपको आज बच्चों की ओर से कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। ससुराल पक्ष से आपका तालमेल बना रहेगा और आप किसी मामले में उनकी मदद भी कर सकते हैं। आज मिथुन राशि वालों की सेहत : मिथुन राशि के जातकों की सेहत आज अच्छी रहेगी। कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या चली आ रही है तो उसमें भी आज सुधार दिखेगा। लेकिन आज आपको परहेज रखना होगा और खानपान में भी संयम रखना होगा। कोई दबी हुई समस्या उभर सकती है। आज मिथुन राशि के उपाय : मिथुन राशि के लोगों को आज दिन की शुभता को बनाए रखने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
Loving Newspoint? Download the app now