कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा ने अपने पिता अनिल मेहता को खो दिया, जिसके बाद वह गुमसुम हो गई थीं और काम से भी दूरी बना ली थी। उनके पिता ने घर की बालकनी से कूदकर सुसाइड कर लिया था। हालांकि, अब मलाइका काम पर वापस लौट आई हैं। वापसी के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने पछतावे और अपनी चॉइसेस को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे लोगों को लग रहा है कि एक्ट्रेस का इशारा अर्जुन कपूर की तरफ है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि Malaika Arora और Arjun Kapoor का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने इस पर खुलकर तो कुछ नहीं कहा, पर वो सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते रहे। अब मलाइका ने अपने फैसलों और पसंद पर बात की है। मलाइका बोलीं- पछतावे के बिना जी रहीमलाइका ने 'ग्लोबल स्पा मैगजीन' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मेरा मानना है कि पर्सनली और प्रोफेशनली मैंने जो भी चुनाव किया है, उसने मेरे जीवन को आकार दिया है और उसका कारण है। मैं बिना किसी पछतावे के जी रही हूं और खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं कि चीजें वैसे ही सामने आ रही हैं जैसी वो थीं।' मलाइका और अर्जुन का कब हुआ ब्रेकअप?मलाइका और अर्जुन का कथित तौर पर इस साल की शुरुआत में ब्रेकअप हो गया था। फैंस उस वक्त परेशान हो गए थे, जब मलाइका, अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंची थीं। यही नहीं, उन्होंने एक्टर को सोशल मीडिया पर भी बर्थडे विश नहीं किया था। बाद में अर्जुन कपूर और मलाइका एक इवेंट में नजर आए थे। पर यहां मलाइका ने अर्जुन को इग्नोर किया। वह उन्हें कुछ बोले बिना ही उनके सामने से निकल गईं।
You may also like
दोबारा दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, चार पर केस दर्ज
पेट्रोल पंप लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया, दो गिरफ्तार
बर्थडे स्पेशल : बुलंद आवाज और दमदार डायलॉग्स, आज भी दर्शकों के कानों में गूंजते हैं सनी देओल के पांच बेहतरीन लाइंस
प्राचीन परंपरा संस्कृति को संजोए रखना हम सब की जिम्मेदारी – टंकराम वर्मा
भाजपा को वोट देने के लिए जम्मू-कश्मीर की जनता का आभार, जल्द चुना जाएगा विधायक दल का नेता : रविंद्र रैना