'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा हाल ही इंडिया आईं और 17 अक्टूबर को उन्होंने एक इवेंट में अपनी स्टनिंग एंट्री से सबके होश उड़ा दिए। सिल्वर कलर के आउटफिट में जब प्रियंका ने अपनी अदाएं बिखरते हुए एंट्री की, तो सीटियां बजने लगीं। फैंस 'पीसी पीसी' चिल्लाने लगे। प्रियंका के साथ-साथ कजन मन्नारा चोपड़ा भी नजर आईं और वह भी काफी ग्लैमरस लग रही थीं। लेकिन स्टाइल और अदाओं में प्रियंका चोपड़ा उन्हें मात दे गईं। मालूम हो कि प्रियंका एक ब्रांड के इवेंट में शामिल होने इंडिया आई हैं। वह दो दिन के लिए अभी यहीं हैं।सोशल मीडिया पर Priyanka Chopra और मन्नारा के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनपर फैंस के काफी कमेंट आ रहे हैं। प्रियंका ने जिस तरह इवेंट में पहुंचकर अपने हुस्न की बिजलियां गिराईं, वह देख फैंस हैरान रह गए। वहीं मन्नारा ब्लैक कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। पर उनका चार्म बहन प्रियंका के आगे एकदम फीका पड़ गया। प्रियंका के आगे फीकी पड़ीं मन्नारा चोपड़ालेकिन प्रियंका अपने किलर और स्टाइलिश अंदाज से फैंस का दिल जीत ले गईं। एक वीडियो पर एक फैन ने लिखा, 'प्रियंका जानती हैं कि कैसे छा जाना है।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'वाऊ, कितनी गॉर्जियस लग रही है हमारी जंगली बिल्ली।' एक और फैन ने लिखा, 'प्रियंका जैसा कोई नहीं। हमारी देसी गर्ल।' एक अन्य ने लिखा, 'इसे कहते हैं बिजली गिराना।' प्रियंका ने फैन की शर्ट पर दिया ऑटोग्राफ, जीता दिलइस इवेंट में प्रियंका ने तब सबका दिल जीत लिया, जब उन्होंने एक फैन की शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। ऑटोग्राफ पाकर फैन की खुशी का ठिकाना नहीं था, और इसका वीडियो वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट्सप्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका अभी 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही थीं, पर ब्रेक लेकर इंडिया आई हैं। वह मराठी फिल्म 'पाणी' भी प्रोड्यूस कर रही हैं।
You may also like
दोबारा दहेज की मांग पूरी न होने पर दिया तीन तलाक, चार पर केस दर्ज
पेट्रोल पंप लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया, दो गिरफ्तार
बर्थडे स्पेशल : बुलंद आवाज और दमदार डायलॉग्स, आज भी दर्शकों के कानों में गूंजते हैं सनी देओल के पांच बेहतरीन लाइंस
प्राचीन परंपरा संस्कृति को संजोए रखना हम सब की जिम्मेदारी – टंकराम वर्मा
भाजपा को वोट देने के लिए जम्मू-कश्मीर की जनता का आभार, जल्द चुना जाएगा विधायक दल का नेता : रविंद्र रैना