City
Next Story
Newszop

17 साल की लड़की को खेत में ले जाकर इंस्टा फ्रेंड ने किया रेप, अश्लील तस्वीरें लेकर करने लगा ब्लैकमेल, फिर जो हुआ

Send Push
भोपाल: शहर के गांधी नगर में 17 साल की लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती करने वाले 17 वर्षीय लड़के ने उसके साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ अश्लील तस्वीरें और वीडियो लिए और उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। आरोपी ने लड़की से पैसों की मांग की। उसकी बात नहीं मानने पर लड़के ने उन तस्वीरों और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करने की धमकी दी।पुलिस ने बताया कि पीड़िता स्कूल छोड़ चुकी है। उसके माता-पिता दिहाड़ी मजदूर के तौर पर काम करते हैं। अपनी शिकायत में उसने कहा कि जनवरी में इंस्टाग्राम पर उसकी आरोपी से दोस्ती हुई थी। शुरूआत में दोनों अच्छे से बात करने लगे। इसके बाद आरोपी ने फरवरी में उससे मिलने के लिए संपर्क किया। खेत में ले जाकर दिया घटना को अंजामदोनों मिले, बातचीत और सैर के बहाने लड़का उसे एक खेत में ले गया। उसने खेत में ही लड़की का रेप किया। यही नहीं आरोपी ने वहां उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी क्लिक किए। बाद में उसने उन तस्वीरों और वीडियो का इस्तेमाल करके लड़की को ब्लैकमेल करना और पैसे ऐंठना शुरू कर दिया। उससे अपने अकाउंट में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवाए। लड़की ने परिवार को सुनाई आपबीतीजब लड़की के परिवार को इस मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने उसे गुजरात में एक रिश्तेदार के पास रहने के लिए भेज दिया। करीब दो महीने पहले जब पीड़िता घर लौटी तो आरोपी लड़के ने फिर से उसका पीछा करना शुरू कर दिया। वह फिर उसे परेशान करने लगा था। जब लड़की ने अपने माता-पिता को अपनी आपबीती सुनाई तो वे उसे गांधी नगर थाने ले गए और शिकायत दर्ज कराई। ऐसे गिरफ्तार हुआ आरोपीइन सब प्रताड़नाओं ने नाबालिग बहुत परेशान हो गई और उसने सब कुछ परिवार को बताया। फिर परिवार पीड़िता की शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। गांधी नगर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुरुवार को आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया। पुलिस प्रशासन की टीम के द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Loving Newspoint? Download the app now