Chanakya Niti: इतिहास के सबसे महान अर्शथास्त्री व समाजशास्त्री आचार्य चाणक्य ने अपनी बुद्धि और चातुर्य का इस्तेमाल समाज के कल्याण के लिए किया। उन्होंने अपनी किताब चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में व्यक्ति के जीवन से जुड़े ऐसे कई नियम और उपदेश लिखे, जिनकी मदद से कोई भी सफलता हासिल कर सकता है।
आचार्य चाणक्य की उन्हीं में से एक नियम सुबह उठने से जुड़ा हुआ है। उन्होंने कुछ कार्य बताए, जिन्हें हर सुबह उठने के समय आपने किया, तो आपका जीवन सफल बनेगा। यदि आप भी अपना जीवन बेहतर बनाना चाहते हैं तो आगे इस लेख अंत तक पढ़िए :-
सुबह जल्दी उठना चाहिएचाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार हर व्यक्ति को सुबह जल्दी उठना चाहिए। इससे ये होता है, कि वह सुबह की ताजी हवा में सांस ले पाता है, जिससे उसका तन और मन स्वच्छ हो जाता है। साथ ही सवेरे जल्दी उठने पर, उसके पास पूरे दिन अपना काम करने के लिए अधिक समय होता है।
रोजाना कठिन परिश्रम करेंआचार्य चाणक्य अपनी किताब चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में बताते हैं, कि सफल व्यक्ति निरंतर प्रयास करता रहता है। यानि वह किसी एक दिन या एक महीने व एक साल के बजाय रोजाना कठिन परिश्रम करता है। वह अपने लक्ष्य की प्राप्ति करने के बाद भी मेहनत करना नहीं छोड़ता।
आलस का त्याग कर देंचाणक्य नीति (Chanakya Niti) में आलस को मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु बताया गया है। यानि जो मनुष्य कामचोरी व आलस से काम लेता है, वह अपने जीवन में कहीं नहीं पहुंच पाता है। भले ही उसे किसी वक्त सफलता मिल भी जाती है, मगर वह अधिक दिनों तक उसके पास टिकती नहीं है।
हर दिन कसरत करनी चाहिएअगर किसी व्यक्ति के पास दुनियाभर की दौलत है, मगर वह बीमारियों से ग्रस्त है, तो संसार में उससे गरीब इंसान कोई नहीं है। यही वजह है कि आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति (Chanakya Niti) में रोज कसरत करने के महत्व पर जोर दिया है। इससे आप रोग मुक्त रहेंगे, और खुलकर किसी भी परिस्थिति का सामना कर पाएंगे।
You may also like
ताम्बे के लोटे में रात को पानी भरकर रख दे, सुबह देखे इसका कमाल ι
तेजी से वजन कम करने के लिए करें बर्पीज एक्सरसाइज, यहां जानिए एक्सरसाइज करने का सही तरीका और बचें इन गलतियों से
50 वर्षों से कोई बीमारी नहीं, बाल अब भी काले, बाबा रामदेव खाते हैं 3 सब्जियां, सैकड़ों बीमारियों का जड़ से करेंगे सफाया ι
लड़कियों के घुटनों और पैरों के अंतर को देख पता करें कैसा होगा उनका स्वभाव, कितनी है धनवान ι
आटा गूंथते समय भूलकर भी न करें ये गलती; वरना सेहत पर पड़ेगा बुरा असर ι