उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। पिपराइच के एक गांव में एक दुल्हन ने उस समय शादी से मना कर दिया जब दूल्हा मंडप में बेहोश हो गया।
इस घटना के कारण दूल्हे और उसके परिवार का शादी का सपना चूर-चूर हो गया। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा, तो पीआरवी पुलिस ने दूल्हे को थाने लाया। दुल्हन के परिवार ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए उपहार और पैसे वापस मांगने की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच शनिवार को सुलह की कोशिशें की गईं।
हालांकि, कोई समाधान नहीं निकलने पर दोनों पक्षों को रविवार को फिर से बुलाया गया। रविवार को भी थाने पर मामला सुलझ नहीं पाया। अंततः स्थानीय जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में सुलह हो गई। दूल्हे के परिवार ने उपहार वापस कर दिए, और शादी का आयोजन रद्द कर दिया। जानकारी के अनुसार, पिपराइच के हेमछापर गांव से चार दिन पहले बरात आई थी। जैसे ही दूल्हा मंडप में पहुंचा और परछावन शुरू हुआ, वह अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। यह देखकर मंडप में हड़कंप मच गया, जिसके बाद दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।
दुल्हन के परिवार ने उपहार वापस करने की मांग की। पुलिस ने दूल्हे को थाने लाया। पिपराइच के थानेदार दिनेश मिश्रा ने बताया कि दूल्हे को मिरगी का दौरा पड़ा था और वह बेहोश हो गया था। अंततः दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से सुलह कर ली।
You may also like
10 साल, लाखों भरोसे: UPUKLive का शानदार सफर!
हवस की भूख मिटाने अधेड़ ने बकरी को बनाया शिकार, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने लिया तगड़ा एक्शन! ⤙
बंगाल से आधी रात आती थी सुंदर लड़कियां, फिर होटल में होता था ऐसा कांड, जानकर होश उड़ जाएंगे! ⤙
आईपीएल 2025 : वैभव सूर्यवंशी बने टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे कम उम्र के शतकवीर
पहलगाम हमले के जवाब में भारत ने दिखाई सख्ती, पाकिस्तान को भुगतना होगा परिणाम : मंत्री मंगल पांडेय