Next Story
Newszop

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कार्ष्णि स्वामी गुरुशरणानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

Send Push

देहरादून, 14 मई (हि.स.)। राज्य के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को मसूरी स्थित उदासीन कृष्ण आश्रम पहुंचकर ब्रज के प्रख्यात संत कार्ष्णि स्वामी गुरुशरणानंद महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।भेंट के दौरान मंत्री जोशी और स्वामी गुरुशरणानंद महाराज के बीच गहन आध्यात्मिक चर्चा हुई। दोनों ने सामाजिक और सांस्कृतिक मूल्यों को लेकर संवाद किया और मानव कल्याण के लिए आध्यात्मिक मार्गदर्शन की महत्ता पर बल दिया। जोशी ने इस मुलाकात को अत्यंत सौभाग्यपूर्ण बताया और कहा कि संतों का सान्निध्य जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है।

हिन्दुस्थान समाचार / Vinod Pokhriyal

The post appeared first on .

Loving Newspoint? Download the app now