जोधपुर शहर में खरीदारी करने आई एक महिला के कपड़ों में अचानक आग लग गई। महिला के साथ तीन अन्य महिलाएं भी थीं। चारों एक दुकान के बाहर खड़ी होकर बातें कर रही थीं। बातचीत करते-करते एक महिला के दुपट्टे में आग लग गई। इसका वीडियो भी सामने आया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
घटना शुक्रवार दोपहर कंडोई बाजार में हुई। चार महिलाएं खरीदारी करने आई थीं। उनके हाथों में बैग भी थे। महिलाएं एक दुकान के बाहर बातचीत करते हुए आगे बढ़ी थीं। इस दौरान आगे चल रही महिला के दुपट्टे में आग लग गई। उसने चीखते हुए अपना दुपट्टा फेंका। पीछे चल रही महिलाओं ने उसका दुपट्टा हटाया और अपने बाकी कपड़ों से आग बुझाई।
आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है
महिला के दुपट्टे में लगी इस रहस्यमयी आग का वीडियो सामने आया है। कई लोगों ने अफवाह फैला दी कि अत्यधिक गर्मी के कारण आग लगी है। त्रिपोलिया मोती चौक बाजार कपड़ा व्यापारी संघ के अध्यक्ष दीपक सोनी ने भी कहा है कि गर्मी के कारण आग लगी है। हालांकि, आग किस कारण से लगी, यह बात सामने नहीं आई है।
You may also like
राजधानी जयपुर को बड़ी राहत! 1886 करोड़ की लागत से बिछेगी नई पाइपलाइन, लाखों लोगों को मिलेगा फायदा
Covid-19 latest Cases : महाराष्ट्र में कोविड के 45 नए मामले, मुंबई में सबसे अधिक संक्रमण के केस दर्ज
पटना में चोरों का कहरः अपराधी अब हुए हाईटेक, 'गोल्ड डिटेक्टर' की मदद से कई फ्लैटों से लाखों के जेवरात गायब
BREAKING: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पुंछ पहुंचे, पाकिस्तानी गोलाबारी के पीड़ितों से करेंगे मुलाकात
बिहार: बीवी टीचर और पति प्रभारी प्रिंसिपल, एक गलती और नाप दिए गए, दो शिक्षकों पर भी गिरी गाज