जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (एसएमएस) में आज सुबह 10.30 बजे एक वार्ड में छत का एक हिस्सा (प्लास्टर) गिर गया। इससे इस वार्ड में भर्ती एक मरीज बुरी तरह घायल हो गया। घटना से वहां मौजूद अन्य मरीजों, उनके परिजनों और स्टाफ में हड़कंप मच गया। घटना सर्जिकल वार्ड में हुई। अस्पताल अधीक्षक डॉ. सुशील भाटी का कहना है कि इस घटना में दो मरीज घायल हुए हैं। दोनों मरीजों को चोट लगने के बाद उपचार दिया गया है। उन्हें दूसरी जगह शिफ्ट कर दिया गया है। इस घटना में घायल हुए एक मरीज के चेहरे पर गहरे घाव हैं। उसके होंठ, सिर और आंख के पास कट लगे हैं। इससे काफी खून बह गया। घटना सर्जिकल यूनिट-3 के एच वार्ड में हुई।
उन्हें ओटी में ले जाकर टांके लगाए
सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. ओम प्रभा ने बताया- घटना के बाद दोनों घायल मरीजों को तुरंत ओटी में ले जाया गया और दोनों के घावों का उपचार कर टांके लगाए गए। दोनों मरीज अब ठीक हैं।
ईंट का एक बड़ा हिस्सा मरीज पर गिरा
स्टाफ का कहना है- जो हिस्सा गिरा था, वह बिल्कुल ठीक लग रहा था। न तो कोई लीकेज थी, न ही कोई नमी। आज सुबह अचानक डक्टिंग के पास एक बड़ा हिस्सा सीधे मरीज पर गिर गया। इससे दो बेड टूट गए और एक टेबल भी टूट गई।
You may also like
Travel Tips: जाना चाहते हैं घूमने और बजट हैं कम तो फिर पहुंच जाएं आप भी इन जगहों पर
Union Bank Recruitment 2025: 500 स्पेशल ऑफिसर पदों पर निकली भर्ती, 20 मई तक करें आवेदन
जबलपुर में स्नैपचैट पर दोस्ती कर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज
औरतों की इन चीजों से सबसे ज्यादा आकर्षित होते हैं मर्द. क्या आपको पता था ? 〥
रूह अफजा मामले में विवादित बयान के लिए बाबा रामदेव को दिल्ली हाई कोर्ट ने लगाई फटकार