चूरू के वार्ड 47 के पंचमुखी बालाजी मंदिर क्षेत्र में पिछले तीन-चार दिनों से बिजली आपूर्ति की समस्या से लोग परेशान हैं। शनिवार को हालात और बिगड़ गए। लोगों ने बाजार जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। क्षेत्र के करीब 50 घरों में हर आधे घंटे में बिजली गुल हो जाती है।
वार्ड पार्षद विजय कृष्ण जालान के अनुसार इस समस्या को लेकर कई बार जोधपुर विद्युत वितरण निगम चूरू सर्किल के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता भी मौके पर आए और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।
पार्षद जालान ने कहा कि एक दिन में 50 बार बिजली गुल होना तकनीकी खराबी को दर्शाता है। इसे दूर करना निगम की जिम्मेदारी है, लेकिन अधिकारियों ने इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। सहायक अभियंता ने सोमवार तक बिजली आपूर्ति सुचारू करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही लोगों ने रास्ता खोला। क्षेत्र के लोगों की मांग है कि बिजली आपूर्ति नियमित की जाए।
You may also like
जुलाई 2025 में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: डीए में बंपर बढ़ोतरी की उम्मीद
बारिश ने किया केकेआर का सपना चकनाचूर, रहाणे एंड कंपनी प्लेऑफ की रेस से बाहर
IPL 2025 : एमएस धोनी के सन्यास पर अभी भी है संदेह, CSK प्रबंधन का ये है मानना...
क्या भानगढ़ किला सच में श्रापित है? जानिए तांत्रिक सिंधु सेवड़ा की काली साधना और एक रानी की कथा जिसने बदल दी इतिहास की दिशा
बिना इस चीज के जीवन में नहीं मिल सकती सफलता और सम्मान