Top News
Next Story
Newszop

Banswara राबाउमावि में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता आयोजित

Send Push

बांसवाड़ा न्यूज़ डेस्क, राबाउमावि खांदू कॉलोनी में गुरुवार को राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन कार्यक्रम रखा गया। स्कूल में बैंक ऑफ़ बडौदा द्वारा राजभाषा हिंदी को प्रत्येक जन में बढ़ावा देने के लिए हिन्दी कविता पाठ प्रतियोगिता हुई। कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य प्रबंधक एवं आरबीडीएम क्षेत्रीय कार्यालय रवि राज यादव, विशिष्ट अतिथि सोनाली खादिकर वरिष्ठ प्रबंधक बांसवाड़ा व भारती प्रतिहार राजभाषा अधिकारी उदयपुर रहे।

स्वागत उद्बोधन प्रधानाचार्य जागृति सोनी ने दिया। कार्यक्रम में 30 छात्राओं ने भाग लिया, जिसमें प्रथम नंदिनी मावी, द्वितीय प्रियांशी कलाल व तृतीय अनुष्का चौहान रही। सांत्वना पुरस्कार लकी पंचाल व ललित प्रजापत को मिला। संचालन शिखा जैन ने किया। निर्णायक दक्षा जोशी व मीनाक्षी पांडे रहीं। आभार प्रिता शाह ने जताया। इस दौरान शाहीन परवीन, कल्पना जैन व चंद्रिका यादव भी मौजूद रही।

Loving Newspoint? Download the app now