Top News
Next Story
Newszop

Sikar शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलपति से मिले पूर्व सैनिक

Send Push

सीकर न्यूज़ डेस्क, संभागीय कार्यालय में राजभाषा पुरस्कार वितरण समारोह एवं काव्य गोष्ठी कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागीय प्रमुख सुधांशु भूषण एवं उपसंभागीय प्रमुख विमल कुमार शर्मा ने की। कार्यक्रम में हिंदी माह में आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए। मुख्य प्रबंधक सुरेन्द्र कुमार ने बताया कि जयपुर से आमंत्रित कवि अमित आजाद एवं राजस्थानी कवि किशोर पारीक ने काव्य पाठ किया।

सीकर| भारतीय सैनिक कल्याण समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सुंडा एवं प्रदेशाध्यक्ष विनोद ढाका के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय से मुलाकात की। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने कल्याण संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही विश्वविद्यालय में आवश्यकतानुसार विभिन्न पदों पर नियुक्ति में पूर्व सैनिकों को प्राथमिकता देने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में महासचिव शीशपाल हरितवाल, संयुक्त सचिव महिपाल फेनिन शामिल थे।

Loving Newspoint? Download the app now