कोटा न्यूज़ डेस्क, कोटा दशहरा मेले में बुधवार रात 8:30 बजे विजयश्री रंगमंच पर भोजपुरी कार्यक्रम होगा। मेला समिति अध्यक्ष विवेक राजवंशी ने बताया कि भोजपुरी गायक अरविंद अकेला “कलुआ’ के साथ अंजलि सिंह ‘आलिया’ गीत, संगीत और नृत्य की प्रस्तुति देंगी। गवनवा कहिया ले जइबा ना.. से डेब्यू करने वाले अरविंद अकेला ने कई भोजपुरी हिट गीत दिए हैं।
‘ऐ हमार करेजा..’, ‘पंडितजी के धोती उड़े..’, ‘हमार नेगवा निकाली जीजा धीरे धीरे.., ‘सोहाग के हरदी लागे हो.., ‘जिला टॉप लागेली.., ‘घर में से निकले.. जैसे गाने गाए हैं। अकेला ने भोजपुरी फिल्म ‘बताशा चाचा’, त्रिदेव, ‘हुकूमत, ‘सजना मांगिया सजाई दा हमार, दिलदार सजना, त्रिशूल, रंग, दीवानगी हद से और एक लैला तीन छैला जैसी हिट फिल्मों में अभिनय किया है।राजस्थानी कवि सम्मेलन कल : राजवंशी ने बताया कि गुरुवार को रात 8:30 बजे विजयश्री रंगमंच पर राजस्थानी कवि सम्मेलन होगा। इसमें राजस्थानी बोली तथा हिंदी के कवि काव्य पाठ करेंगे। इससे पहले शाम 7 बजे गतका कार्यक्रम में पंजाबी अखाड़े का वीरतापूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा।
You may also like
Govardhan Puja 2024 : कब है गोवर्धन पूजा 1 या 2 नवंबर को? 2 मिनिट के ड्रोन में जाने पूजा की सही तारीख, शुभ समय और विधि
MG ZS EV की कीमतों में बढ़ोतरी: ग्राहकों के दिलों पर हल्की चुभन, लेकिन शानदार परफॉर्मेंस से बना भरोसा बरकरार
मुकेश अंबानी को बेचने होंगे अपने 7 चैनल, तभी होगी डिज्नी डील
Real Madrid's Unbelievable Comeback: From 0-2 Down to a 5-2 Victory
प्रियंका गांधी के नामांकन से देश में एक नई ऊर्जा का संचार हो रहा है: अखिलेश प्रताप सिंह