Top News
Next Story
Newszop

Jhalawar शहर की धड़कन मंगलपुरा व धानमंडी, यहां पूरे शहर से आते हैं खरीदार

Send Push
झालावाड़ न्यूज़ डेस्क, झालावाड़ शहर की व्यापारिक धड़कन रही पुरानी मंडी क्षेत्र बरसों से लोगों की पसंद बनी हुई है। यही वजह है कि बड़ा बाजार और मंगलपुरा में खरीददारी के लिए लोग सर्वाधिक उमड़ते हैं। कभी धान के बाजार से मशहूर रही मंडी अब मल्टीपरपज वैरायटी के लिए पहचान बना चुकी है। बरसों पूर्व परकोटे में व्यापारिक गतिविधियों की शुरुआत हुई।धानमंडी को शहर का पहला बाजार होने का गौरव हासिल है। मंगलपुरा व अन्य बाजार इसके बाद बने हैं। अब तो छोटी-छोटी गलियों में व्यापारिक गतिविधियां संचालित हैं। खरीदारी के लिए सबसे पहले शहरवासियों के कदम पुरानी मंडी की तरफ बढ़ते हैं। अब किनारे के अलावा यहां साडिय़ां, सलवार सूट, रेडिमेड गारमेंट,प्लास्टिक, क्रॉकरी, सुपारी, चूडियां,कंगन, बिंदी, फैंमी और जरूरत से जुड़े कई सामान उपलब्ध हैं। यहां 150 से ज्यादा दुकानें अथवा घरों में व्यापारिक गतिविधियां संचालित हैं। प्रतिमाह का टर्न ओवर एकसे करोड़ का होता है। दिखती है पुरानी झलक- धान मंडी में सदियों से पुरानी झलक दिखती है। पुराने दो-तीन मंजिला मकानों के नीचे पारंपरिक छोटी और बड़ी दुकानें बनी हुई हैं। कई दुकानें तो घरों के भीतर संचालित हैं। हालांकि वक्त के साथ बड़ी दुकानें बन चुक हैं, लेकिन इसकी पहचान पुरानी दुकानों से जुड़ी हुई है।

पहले छोटे-छोटे सामानों के लिए लोगों को कोटा आदि जगह जाना पड़ता था। अब झालावाड़ शहर के बाजार भी समृद्ध हो गए है। यहां तरह की जरुरत के सामान आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं। मंगलपुरा में कई जनरल स्टोर है, जहां एक ही दुकान पर सभी सामान मिल जाते हैं।बाजार में कई तरह की नई वेराईटियां आई है। अब झालावाड़ में भी बड़े शहरों की तरह शेरवानी, कोट-पेंट शर्ट, कुर्ता-पजामा आदि किराए पर मिलने लगे हैं। इससे युवा बड़े खर्चे से बचने के लिए कई बार किराए के पेंट-शर्ट से भी लेकर जा रहे हैं। अभी दीपावली व शादी समारोह का सीजन शुरू होने से कई नई वेराईटी मंगवाई गई है। पहले शहर के लोग कोटा-इंदौर आदि जगह खरीदारी के लिए जाते थे। अब यहां भी अच्छे बर्तन व अन्य सामान अच्छे मिलने लगे है। बाजार में दीपावली की रौनक बढ़ गई है। अब यहां जनरल स्टोर पर सभी जरुरत के सामान एक ही दुकान पर मिलने लगे हैं।

Loving Newspoint? Download the app now