इंदौर। इंदौर नगर निगम के डंपर ने रविवार दाेपहर काे एक्टिवा सवार दंपती को रौंद दिया। जिससे दंपती एक्टिवा सहित डंपर के पहियों में फंस गए। दोनों के पैर पहियों के बीच में फंसे थे। ऐसे में अगर डम्पर को आगे-पीछे करते, तो उन्हें परेशानी हो सकती थी। इसके लिए जेसीबी की मदद ली गई। लोगों ने जैक मंगाकर डंपर को हल्का ऊंचा किया और दोनों को बाहर निकाला। उनकी हालत गंभीर बताई गई है। दुर्घटना दोपहर में जिंसी चौराहा के पास हुई।घायल दंपती के नाम तेजस (31) और रीनल (30) हैं। प्रत्यक्षदर्शियाें के मुताबिक, डंपर का चालक काफी लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। हादसे के बाद वह डंपर छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलवाई, लेकिन डंपर को ऊंचा नहीं किया जा सका। इस पर लोगों ने आसपास से जैक सहित अन्य संसाधन जुटाए। फिर काफी मशक्कत के बाद डंपर को ऊंचा कर दोनों को बाहर निकाला गया। दोनों को एमवाय अस्पताल ले जाया गया। दोनों के ही पैर काफी जख्मी है। एमवाय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया है। लोगों का कहना है कि यहां ई-रिक्शा बेतरतीब तरीके से खड़े रहते हैं, जिससे ट्रैफिक बिगड़ता है और दुर्घटनाएं होती हैं। आज भी हादसा इन्हीं परिस्थितियों में हुई।
You may also like
बहुत से लोग नहीं जानते होंगे की इन अवस्थाओं में पपीते का सेवन हो जाता है जहर के समान ∘∘
जब एक पहलवान ने बागेश्वर धाम सरकार का बॉडीगार्ड बनने की जताई इच्छा, गुरुदेव ने खोली पोल- Video ∘∘
होल्गर रून ने कार्लोस अल्कारेज को हराकर जीता बार्सिलोना ओपन का खिताब
पिता की मृत्यु के बाद पुत्र को क्या क्या करना चाहिए? गरुड पुराण में बताए गए हैं सारे हिंदू रीति रिवाज। ∘∘
अनिरुद्धाचार्य महाराज: एक प्रसिद्ध कथावाचक की पारिवारिक जिंदगी